उत्तराखंड: DM वंदना की सख्त कार्रवाई, अवैध खनन करने वालों पर 48 लाख का जुर्माना

डीएम IAS Vandana Singh ने खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के अलग-अलग मामलों में 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Almora DM IAS Vandana Singh: Almora DM IAS Vandana Singh took action against those who did illegal
Image: Almora DM IAS Vandana Singh took action against those who did illegal

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में खनन माफिया अवैध खनन कर सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगा रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। डीएम वंदना सिंह ने खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के अलग-अलग मामलों में 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पहला मामला नोएडा, उत्तर प्रदेश की मां भगवती कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़ा है। कंपनी पर अवैध तरीके से स्टोन क्रेशर चलाने, अवैध भंडारण और खनन करने के आरोप में 40 लाख 60 हजार 156 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीएम के निर्देश पर क्रेशर को सीज कर दिया गया है। कंपनी को 30 दिन के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने को कहा गया है। दूसरे मामले में अरुण कुमार पपनोई निवासी केहड़गांव स्याल्दे के खिलाफ कार्रवाई हुई है। अरुण कुमार पर बिना अनुमति के खनिजों का अवैध भंडारण करने का आरोप है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की एक महिला IAS अफसर, जिसके 13 दिन में हुए 3 ट्रांसफर..पढ़िए पूरी खबर

  • अवैध खनन पर सख्त डीएम IAS Vandana Singh

    Almora DM IAS Vandana Singh took action against those who did illegal
    Pic: 1/ 2
    Image: Almora DM IAS Vandana Singh took action against those who did illegal

    डीएम ने इस मामले में आरोपी पर दो लाख 4 हजार 862 रुपये का जुर्माना लगाया है। सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। उस पर 2 लाख 29 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ठेकेदार के खिलाफ निर्माणाधीन दाड़िमखोला-सकनिया कोट मोटर मार्ग निर्माण में लगी जेसीबी मशीन द्वारा रास्ते का मलबा हटाते हुए भूमि का कटान करने का आरोप है। सड़क बनाते वक्त कुल 250 घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन किया गया। 10 हरे चीड़ के पेड़ों को काटकर उन्हें भी नुकसान पहुंचाया गया।

  • डीएम IAS Vandana Singh ने लगाया जुर्माना

    Almora DM IAS Vandana Singh took action against those who did illegal
    Pic: 2/ 2
    Image: Almora DM IAS Vandana Singh took action against those who did illegal

    तहसीलदार सोमेश्वर ने 14 लोगों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की संस्तुति की थी। इनमें से एक आरोपी की मौत हो चुकी है। अन्य 13 के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई की है। इन पर 3 लाख 37 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीएम ने आरोपियों से एक महीने के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने को कहा है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।