Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: विधानसभा चुनावों का सीजन आ चुका है। पंजाब से लेकर यूपी तक हर जगह पार्टियां प्रचार में जुट गई हैं। बात करें उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों की तो इस बार यहां भी अन्य राज्यों की भांति चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाले हैं। जनता के मूड यहां कुछ पता नहीं लग पा रहा है जिस वजह से चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाले हैं। 2022 में उत्तराखंड में चुनाव होने हैं। इस वक्त भाजपा राज्य में सत्ता में है। मगर यह कहना मुश्किल होगा कि उत्तराखंड में अब कौन-सी पार्टी सत्ता में आएगी। सत्ता में आने का यह खेल बेहद दिलचस्प होने वाला है। भाजपा के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस विपक्षी दल की भूमिका में है। भाजपा चुनाव जीतने की उम्मीद लगाए बैठी है तो कांग्रेस भी चुनाव जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की पॉपुलरिटी इस कदर थी कि राज्य में बीजेपी को 56 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस के हिस्से 11 सीटें आई थीं। वहीं अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा किया था। आगे पढ़िए...
मगर अब भाजपा वापस सत्ता में आएगी या नहीं इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड के वोटर्स का मूड क्या है इसपर एबीपी न्यूज ने सर्वे किया है। इस सर्वे में ये भी जानने की कोशिश की गई है कि मतदाताओं का झुकाव इस वक्त किस पार्टी की तरफ है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड चुनाव में इस बार बनेगी किसकी सरकार? जानिए क्या कहता है लेटेस्ट सर्वे