Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे अलग अलग पार्टियों के कद्दावर लीडर उत्तराखंड आ रहे हैं। उत्तराखँड चुनाव में इस बार मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। तीनों ही पार्टियों के आलाकमान उत्तराखंड में अलग अलग रैलियां कर रहे हैं। उधर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के काशीपुर पहंचे। अरविंद केजरीवाल ने आज उत्तराखंड की आधी आबादी को 1000 रुपये प्रति महीना देने की गांरटी योजना की घोषणा की। मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने चौथी गांरटी की घोषणा की। केजरीवाल ने घोषणा की कि यदि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो उनकी सरकार उत्तराखंड की 18 साल से ऊपर की हर महिला को 1000 रुपये प्रति महीना भत्ता देंगे। उत्तराखंड में AAP की चौथी गारंटी योजना की घोषणा करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिाह भत्ता दिया जायेगा। केजरीवाल ने महिलाओं से अपील की कि इस बार उन्होंने किसी की नहीं सुननी है और आगामी विधानसभा चुनाव में झाड़ू पर बटन दबाना है। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, कर्नल अजय कोठियाल, चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली, यूनूस चौधरी, अजय अग्रवाल, उर्वशी बाली, उषा खोखर आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में आकर केजरीवाल ने किए 6 बड़े वादे, सबसे बड़ा है रोजगार का वादा