गढ़वाल: घर में आग लगने से जिंदा जली महिला, गांव में पसरा मातम

Tharali के Rain village में देर रात एक मकान में आग लग गई। इस आग में बुजुर्ग महिला Kashi Devi की जिंदा जलकर मौत हो गई।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Tharali Rain Village Kashi Devi Fire: Fire in Kashi Devi house in Chamoli Tharali Rain village
Image: Fire in Kashi Devi house in Chamoli Tharali Rain village

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां Tharali के Rain village में देर रात Kashi Devi के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। भीषण आग में मकान में रहने वाली महिला की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। जब तक गांव वालों को आग लगने की भनक लगी और वो मौके पर पहुंचे, तब तक घर पूरा जल चुका था. लोगों ने तुरंत ही इस बात की खबर पुलिस को की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 1 बजे रैन गांव में काशी देवी के घर में अचानक आग लग गई। गांव वालो को पता चलने से पहले ही घर पूरी तरह जल चुका था। इस वजह से घर में रह रही काशी देवी की अंदर ही जलकर मौत हो गई। काशी देवी घर में अकेले ही रह रही थी। घर में रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया और दूसरे मकानों को आग की जद से बचा लिया। काशी देवी का बड़ा बेटा भारतीय सेना में है और छोटा बेटा होटल में नौकरी करता है। थराली थानाध्यक्ष बृज मोहन राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। हालांकि ग्रामीणों के अनुसार आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा हैं।