उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की मीटिंग शुरू, इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड सरकार की इस साल की आखिरी कैबिनेट बैठक राज्य सचिवालय में हो रही है। मीटिंग में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
cabinet meeting December 31: Uttarakhand cabinet meeting December 31
Image: Uttarakhand cabinet meeting December 31

देहरादून: उत्तराखंड सरकार की इस साल की आखिरी कैबिनेट बैठक राज्य सचिवालय में हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में ये बैठक विश्व कर्मा भवन स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाल सभागार में हो रही है। अब सवाल ये है कि इस बैठक में किन किन मुद्दों पर मुहर लग सकती है?

सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण:

कैबिनेट बैठक में राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण का प्रस्ताव आ सकता है।

नई स्वास्थ्य नीति का प्रस्ताव:

कोविड महामारी पर आधारित राज्य की नई स्वास्थ्य नीति का भी प्रस्ताव लाया जा सकता है।

सेवा संशोधित नियमावलियां :

बैठक में विभिन्न विभागों की सेवा संशोधित नियमावलियों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। साथ ही कुछ अन्य प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है।

जनहित के प्रस्ताव :

चुनावी समय में कुछ अन्य जनहित के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है।