Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: Uttarakhand Assembly Elections 2022 की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस बीच पार्टियों में नए चेहरों का आना जाना चल रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर है। कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा है। Rajeshwar Painyuli और Hem Arya फिर से बीजेपी में लौट गए हैं। राजेश्वर पैन्यूली पहले भी बीजेपी में थे लेकिन 2007 में टिकट ना मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद साल 2018 में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
राजेश्वर पैन्यूली प्रतापनगर विधानसभा से लगातार तीन बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। वो हर बार 6 हजार से ज्यादा वोट लेते रहे। बतौर आरटीआई कार्यकर्ता डोबरा चांटी पुल को अंजाम तक पहुंचाने में राजेश्वर पैन्यूली काफी सक्रिय रहे।
राजेश्वर पैन्यूली के साथ जाखनीधार के पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख साहेब सिंह कुमाईं, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह रावत, युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष केशव रावत, ग्राम प्रधान रोशन लाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राणा मोहन सिंह, पूर्व प्रधान जीत सिंह रावत आदि बीजेपी में शामिल हुए। आगे जानिए कि कौन हैं हेम आर्य ..