Aam Aadmi Party के बड़े नेता ऐन Uttarakhand Assembly Elections 2022 के मौके पर पार्टी का साथ छोड़ दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं।
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Anantram Chauhan quits Aam Aadmi Party to Join Congress
देहरादून: Uttarakhand Assembly Elections में प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने का ख्वाब देख रही Aam Aadmi Party की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। एक तरफ आम आदमी पार्टी तीसरा सियासी विकल्प बनने की तैयारी कर रही है, तो वहीं दूसरी और आप के बड़े नेता ऐन चुनाव के मौके पर पार्टी का साथ छोड़ दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं।
अनंत राम चौहान ने AAP छोड़ी Congress से जुड़े
प्रदेश में आप के बड़े चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले Anant Ram Chauhan भी पार्टी का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
अनंतराम चौहान पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे हैं। वो उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। आप की जनसभाओं के दौरान अनंत राम चौहान खूब सक्रिय नजर आए, आगे पढ़िए...
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की जनसभाओं के दौरान अनंत राम चौहान खूब सक्रिय नजर आए, लेकिन चुनाव करीब आते ही उन्होंने आप को तगड़ा झटका देते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता नवप्रभात ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया।
आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वो खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनका पूरा ध्यान चुनाव की तैयारियों पर रहे, इसके लिए वो पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।
एसएस कलेर के बाद अब अनंतराम चौहान भी आम आदमी पार्टी छोड़कर चले गए। अनंतराम चौहान के जाने को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जिसका नुकसान पार्टी को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।