Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: uttarakhand assembly elections समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का रण पूरे शबाब पर है। पार्टियों में आने-जाने का सिलसिला लगातार चल रहा है। उधर वाह्य सर्वे और अंदरूनी सर्वे के जरिए भी सीटों का जोड़ गणित बिठाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत ने latest survey किया है।
आम आदमी पार्टी 4 से 7 सीटें जीत कर सभी को चौंका सकती है। अगर यह Latest Survey सही साबित हुआ है तो भारतीय जनता पार्टी पहली बार पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बैक टू बैक सत्ता में वापसी करेगी। आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में यह एक बड़ी दस्तक होगी।
उधर इस सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी पंजाब में बड़ी जीत हासिल कर सकती है। 117 सीटों वाले पंजाब में आम आदमी पार्टी 53 से 57 सीटें हासिल कर सकती है। इस सर्वे के मुताबिक गोवा में भी आम आदमी पार्टी की मजबूत उपस्थिति रहेगी। अगर ऐसा होता है तो राष्ट्रीय राजनीति में आम आदमी पार्टी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकती है।
फिलहाल तमाम सर्वे आ चुके हैं और चुनाव को लेकर कई तरह की बातें भी गई जा रही है लेकिन अंत में फैसला जनता जनार्दन के हाथ में होगा।