उत्तराखंड चुनाव से पहले बड़ी खबर..पूर्व BJP विधायक ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस का दामन थामा

Uttarakhand Assembly Elections से पहले उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा सीट में मजबूत माने जा रहे पूर्व विधायक मालचंद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
BJP MLA Malchand: BJP Purola MLA Malchand Left BJP to Join Congress
Image: BJP Purola MLA Malchand Left BJP to Join Congress

उत्तरकाशी: Uttarakhand Assembly Elections से पहले पार्टियों में अदला-बदली का सिलसिला लगातार जारी है। कभी बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेताओं को अपने बेड़े में शामिल कर मजबूती का प्रमाण दे रही है, तो कभी कांग्रेस बीजेपी के किले में घुसकर सेंधमारी कर रही है। कुल मिलाकर कहें तो पार्टियों में नेताओं के आने और जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इस बीच उत्तराखंड में कांग्रेस ने बीजेपी को एक बड़ा झटका दिया है। उत्तरकाशी की Purola Assembly Seat में मजबूत माने जा रहे पूर्व

बीजेपी पुरोला विधायक मालचंद कांग्रेस में शामिल:

हो गए हैं। आपको बता दें कि पूर्व में बीजेपी विधायक रहे मालचंद साल 2017 में बीजेपी की टिकट पर पुरोला से विधानसभा चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। इस विधानसभा सीट में है 2017 में कांग्रेस के टिकट पर राजकुमार ने जीत हासिल की थी।
लेकिन अब 2022 के चुनाव से ऐन पहले राजकुमार बीजेपी में शामिल हो गए और बीजेपी के पूर्व विधायक मालचंद कांग्रेस में शामिल हो गए। आगे पढ़िए...

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही बीजेपी ने कांग्रस को झटका दिया था। Rajeshwar Painyuli और Hem Arya फिर से बीजेपी में लौट गए थे। राजेश्वर पैन्यूली पहले भी बीजेपी में थे लेकिन 2007 में टिकट ना मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद साल 2018 में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
उधर हेम आर्य को लेकर खबर थी कि वो यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापस से नाराज बताए जा रहे थे। नैनीताल से हेम आर्य भी 2012 में बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़े थे। उस दौरान वो सरिता आर्य से हार गए थे। वर्ष 2017 में भाजपा ने संजीव आर्य को टिकट दिया तो हेम आर्य ने बगावत कर दी थी। उस दौरान उन्होंने निर्दलीय Uttarakhand Assembly Elections लड़ा था। अब संजीव के कांग्रेस में वापसी के बाद हेम आर्य ने फिर से बीजेपी का दामन थामा है।