उत्तराखंड: केजरीवाल का ऐलान..पूर्व फौजियों को सरकारी नौकरी, शहीद के परिवार को देंगे 1 करोड़

केजरीवाल ने उत्तराखंड में अपने छठे दौरे में राज्य के एक्स सर्विसमैन के लिए बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद जवानों को भटकना नहीं पड़ेगा।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Arvind Kejriwal Dehradun Rally: Arvind Kejriwal Focus on retired soldiers and martyrs on Dehradun Rally
Image: Arvind Kejriwal Focus on retired soldiers and martyrs on Dehradun Rally

देहरादून: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज उत्तराखंड में अपने छठे दौरे में राज्य के सैनिकों के लिए बड़ी घोषणाएं की। केजरीवाल ने उत्तराखंड में अपने छठे दौरे में राज्य के एक्स सर्विसमैन, शहीदों और फ्री बिजली को लेकर बड़ी घोषणाएं की।

एक्स सर्विसमैन को उत्तराखंड सरकार में नौकरी:

आम आदमी पार्टी की देहरादून रैली में अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तराखंड में आती है तो रिटायरमेंट के बाद जवानों को भटकना नहीं पड़ेगा। अगर उत्तराखंड में आप की सरकार बनती है तो एक्स सर्विसमैन को सीधे उत्तराखंड सरकार में नौकरी दी जाएगी। वह उत्तराखंड नव निर्माण में भागीदारी होंगे। इसके अलावा उन्होंने शहीदों के परिवारों और फ्री बिजली को लेकर भी घोषणाएं की.. आगे पढ़िए..

शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता:

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने देहरादून रैली से एक बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से कोई भी जवान, चाहे वो फौज से हो, पैरामिलिट्री फ़ोर्स से हो या पुलिस से हो। जो देश सेवा करते हुए शहीद होगा उनके परिवार को हमारी सरकार एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि देगी।

मुफ़्त बिजली देना और किसी के बस की बात नहीं:

मुफ़्त बिजली की अपनी गारंटी पर विरोधी दलों पर तंज कसते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री और हर मंत्री को प्रति माह चार हजार यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है। जब मैं यह घोषणा करता हूँ कि हर व्यक्ति को मुफ़्त बिजली दूंगा तो तो इन्हें मिर्ची लगती है। उन्होंने कहा कि अब तो दूसरी पार्टी भी मुफ्त बिजली की बात कर रही है। लेकिन यह यह किसी और के बस की बात नहीं है।