Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: कल ही देहरादून से चुनावी रैली करके लौटे अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह 8:00 बजे ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि ये माइल्ड सिमटमस हैं।
केजरीवाल ने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर दिया है। उन्होंने अपने tweet में ये भी कहा है कि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में जितने भी लोग आए हैं वह अपने आप को आइसोलेट कर दें और सभी अपनी टेस्टिंग करवाएं। कल उत्तराखंड के देहरादून में अरविन्द केजरीवाल एक चुनावी रैली में शामिल हुए थे, जहां वो काफी लोगों के संपर्क में आये थे।
इससे पहले पिछले साल अप्रैल में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तब भी अपने आप को आइसोलेट कर दिया था। आगे पढ़िए...
दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले आ रहे हैं और ओमिक्रोन के काफी ज्यादा मामले अभी दिल्ली में हैं। सोमवार को दिल्ली में 4099 नए कोरना संक्रमित केस पाए गए जोकि पिछले साल 18 मई को पाए गए 4482 कैसों के बाद अभी तक दिल्ली में 1 दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है।
कल अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में चुनावी रैली को संबोधित किया था इस दौरान वह कई सारे पूर्व सैन्य कर्मियों और आम आदमी पार्टी के लगभग सभी बड़े नेताओं के संपर्क में आए थे जिनमें कर्नल कोठियाल और उनकी पूरी टीम भी शामिल है। अब कुछ दिनों के लिए कर्नल कोठियाल और उनकी टीम को स्वयं ही आइसोलेट होना चाहिए। कोरोना संक्रमण की महामारी के बीच हो रही धड़ाधड़ चुनावी रैलियां जाने क्या गुल खिलाएंगे यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन अभी के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री तो आइसोलेट हो ही गए हैं।