Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: ये बात तो आप जानते ही होंगे कि चुनाव से पहले उत्तराखंड में पार्टियों के बीच आने और जाने का सिलसिला लगातार जारी है। आने और जाने के इन सिलसिलों के बीच कुछ वक्त से एक खबर राजनीतिक हलकों में तैर रही थी। वो खबर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्य़ाय को लेकर थी।
चर्चाएं थी कि Kishore Upadhyay BJP का दामन थाम सकते हैं। हालांकि इन बातों को बल तब मिला जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बीजेपी के नेताओं के साथ रेसकोर्स स्थित बीजेपी के महामंत्री संगठन अजय कुमार के फ्लैट में दिखाई दिए। किशोर उपाध्याय काफी देर तक यहां बैठे नजर आए। इस दौरान चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी भी मौजूद रहे। ऐसे में चर्चाओं का दौर फिर शुरू हो गया कि क्या जल्द ही भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकती है?
दरअसल इससे पहले सूत्र बताते थे कि किशोर उपाध्याय लगातार बीजेपी आलाकमान के संपर्क में है। इन सब बातों को लेकर किशोर क्या बोले…आगे पढ़िए
माना जा रहा था कि ऐसा हो सकता है कुछ ही वक्त में किशोर उपाध्याय बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के फ्लैट से निकलने के बाद मीडिया के कैमरों में किशोर उपाध्याय को देख लिया। पत्रकारों ने उनसे इस बारे में सवाल भी किया कि क्या वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं? बीजेपी में जाने की खबरों के बीच किशोर उपाध्याय ने यह भी बताया है कि यह सब अफवाह है।
उनके मुताबिक वो वनाअधिकार आंदोलन के मुद्दों को लेकर सभी से मिल रहे हैं। किशोर उपाध्याय ने यह भी कहा कि विघ्न संतोषी ही इस मुलाकात को दूसरे रूप में ले रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मैंने पहले भी कहा है कि उन मुद्दों पर लड़ने या स्वीकार करने वालों के साथ वार्तालाप में मुझे कोई हर्ज नहीं लगता इसलिए अफवाहों पर ध्यान ना दें। Kishore Upadhyay BJP में जा रहे हैं रहे हैं या नहीं? फिलहाल इन बातों का जवाब मिल गया है। देखना है कि आगे क्या होता है।