कांग्रेस नेता Kishore Upadhyay BJP नेता अजेय कुमार से मिलने उनके फ्लैट में गए थे, जहां बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Speculation of Kishore Upadhyay joining BJP
देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर उपाध्याय के पार्टी छोड़ने की चर्चाएं एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। खबर है कि Kishore Upadhyay BJP से जुड़ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये कांग्रेस के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका होगा।
तो BJP जॉइन करेंगे Kishore Upadhyay ?
पूर्व सीएम हरीश रावत से तनातनी की खबरों को लेकर किशोर उपाध्याय पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। एक वक्त था जब किशोर उपाध्याय पूर्व सीएम हरीश रावत के प्रमुख सिपहसालारों में शुमार हुआ करते थे, लेकिन अब वक्त बदल चुका है। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद दोनों के संबंध ऐसे बिगड़े कि अब तक नहीं सुधर पाए।
बीते साल नवंबर में किशोर उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर हरीश रावत के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि साल 2017 में सहसपुर सीट से चुनाव वह बड़ी साजिश के चलते हारे थे। हरदा भी कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने भी तंज कसा और किशोर उपाध्याय को चेतावनी भी दी।
हरीश रावत ने ये भी कहा कि टिहरी से लेकर सहसपुर तक कई क्षेत्रों का टिकट किशोर ने ही तय कराया था। अब चर्चाएं हैं कि किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल होने का मन बना चुके हैं। किशोर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से मिलने उनके फ्लैट में गए थे, जहां बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी को देखते हुए इन चर्चाओं को बल मिल रहा है।
बीजेपी नेता अजेय कुमार के फ्लैट से निकलने के दौरान मीडिया ने उनसे बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल भी पूछे थे, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। BJP में जाने को लेकर पहले भी चर्चाएं होती रही हैं, हालांकि किशोर उपाध्याय ने इसे लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है।