उत्तराखंड से नोएडा जाने वाले ध्यान दें, लागू हुए सख्त नियम..जिम, स्विमिंग पूल, वॉटर पार्क बंद

नोएडा में जिम, स्विमिंग पूल, वॉटर पार्क फिलहाल 14 तारीख तक बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट्स और सिनेमा हॉल में 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ ही लोगों को जाने दिया जाएगा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Noida Coronavirus Guideline: Guidelines issued in view of Coronavirus in Noida
Image: Guidelines issued in view of Coronavirus in Noida

देहरादून: देशभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच अगर आप उत्तराखंड से नोएडा जाने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए। दरअसल नोएडा यानी गौतम बुद्ध नगर में नियम सख्त हो गए हैं। गौतम बुध नगर में नाइट कर्फ्यू की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है। अब रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नाइट करके लगेगा।

Coronavirus Guideline:

जिम, स्विमिंग पूल, वॉटर पार्क फिलहाल 14 तारीख तक बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट्स और सिनेमा हॉल में 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ ही लोगों को जाने दिया जाएगा। निगरानी टीम को एक्टिवेट कर दिया गया है। सभी मॉल और बाजारों में एक अभियान चलाया जाएगा..मास्क नहीं तो सामान नहीं। दसवीं कक्षा तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
सभी कंपनियों को एडवाइजरी जारी की जा रही है कि अपने कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा work-from-home के लिए प्रोत्साहित करें। दरअसल गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा के डीएम सुहास एल वाई ने इस बारे में पूरी जानकारी दी है। इसलिए अगर आप उत्तराखंड से नोएडा जा रहे हैं तो इन नियमों को पढ़कर ही वहां प्रवेश करें। अन्यथा आप पर भी कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा ध्यान रखिए मास्क और सैनिटाइजर अपने साथ जरूर रखें।