रुद्रप्रयाग और केदारनाथ सीट से कुल 22 लोगों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि टिकट को लेकर फाइनल डिसीजन हाईकमान को लेना है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: 22 contenders for BJP ticket in Rudraprayag
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों के संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनावी मैदान में दिखाई पड़ रहे हैं। बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड में जहां लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं, तो वहीं राजनीतिक क्षेत्रों में गर्माहट दिखाई पड़ रही है। उधर बीजेपी अलग-अलग जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर रायशुमारी में जुटी है, ताकि टिकट का सही दावेदार चुना जा सके। टिकट के लिए दावेदारों में होड़ मची हुई है।
BJP Candidates in Rudraprayag Assembly Seat:
रुद्रप्रयाग में बीजेपी की ओर से पर्यवेक्षक डॉ. सुराज विद्वान, अनिल गोयल और अतर सिंह असवाल ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनके मन की बात जानी। यहां दो विधानसभा सीटों के लिए कुल 22 लोगों ने दावेदारी की है। रुद्रप्रयाग और केदारनाथ सीट से कुल 22 लोगों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि टिकट किसके नाम पर फाइनल होगा, इसकी घोषणा पार्टी हाईकमान द्वारा पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
रुद्रप्रयाग विधानसभा से सिटिंग विधायक भरत सिंह चौधरी के साथ ही आचार्य शिव प्रसाद मंमगाई, कमलेश उनियाल, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, जिपंअ अमरदेई शाह, वाचस्पति सेमवाल, गिरवीर सिंह रावत, वीर सिंह रावत, विजय कप्रवान, कुलदीप नेगी आजाद, अजय सेमवाल ने टिकट के लिए दावेदारी की है। आगे पढ़िए
BJP Candidates in Kedarnath Assembly Seat:
अब केदारनाथ सीट से बीजेपी का टिकट चाहने वालों के बारे में भी बताते हैं। इस सीट पर पूर्व विधायक शैलारानी रावत, दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, पूर्व जिपंअ चंडी प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, वरिष्ठ नेता अजेंद्र अजय, पूर्व राज्य मंत्री अशोक खत्री, अनूप सेमवाल, दिनेश बगवाड़ी, देवप्रकाश सेमवाल और शकुतंला जगवाण ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। पर्यवेक्षक सुराज विद्वान ने बताया कि पार्टी द्वारा उन्हें कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के लिए रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में भेजा गया। दावेदारी करना हर कार्यकर्ता का अधिकार है। रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी। जिस पर फैसला पार्टी हाईकमान द्वारा ही लिया जाएगा।
वहीं बैठक के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने व उनकी सुरक्षा को अनदेखा करने पर कांग्रेस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जताई।