केदारनाथ धाम को बम से उड़ाने की धमकी

लखनऊ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस बारे में उत्तराखंड पुलिस को सूचना दे दी है। फोन करने वाले आरोपी का ब्यौरा भी साझा किया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kedarnath: Threat to Bomb Blast in Kedarnath Dham
Image: Threat to Bomb Blast in Kedarnath Dham

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के मंदिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर रहे हैं। इस बार मामला केदारनाथ मंदिर से जुड़ा है। केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा कॉल उत्तराखंड पुलिस के बजाय लखनऊ पुलिस को आया। मामला लगभग 20 दिन पुराना है, लेकिन इसमें एफआईआर अब दर्ज हो पाई है। लखनऊ पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। साथ ही उत्तराखंड पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी है।

Police Received Call about Bomb Blast in Kedarnath Dham:

लखनऊ पुलिस के मुताबिक 22 दिसंबर को अनजान नंबर से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन आया था। फोन करने वाले ने केदारनाथ धाम को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। घटना के 20 दिन बीतने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई है। छानबीन में पता चला है कि फोन राज ध्रुव सिंह नाम के युवक ने किया था। पड़ताल के बाद पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

लखनऊ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस बारे में उत्तराखंड पुलिस को सूचना दे दी है। फोन करने वाले आरोपी का ब्यौरा भी साझा किया है। शुरुआती पड़ताल में आरोपी की लोकेशन पहले लखनऊ और फिर हरिद्वार में मिली। उत्तराखंड पुलिस भी आरोपी के बारे में पता लगा रही है। बता दें कि उत्तराखंड के मंदिरों को उड़ाने की धमकी पहले भी कई बार मिल चुकी है। लखनऊ थाने में कई बार धमकी भरे फोन आ चुके हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी जान से मारने की धमकी भरे फोन आए थे।
लखनऊ पुलिस को एक लेटर भी मिला था जिसमें मंदिरों को बम से उड़ाने की बात लिखी थी। इस मामले में पुलिस ने छानबीन की थी और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था, हालांकि उसके बाद भी धमकी भरे पत्र पुलिस को लगातार मिलते रहे। इस बार मामला उत्तराखंड से जुड़ा है। यूपी पुलिस के साथ-साथ उत्तराखंड पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।