Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में इस समय राजनीति का खेल जोरों शोरों से चल रहा है। हर पार्टी दूसरे पार्टी के मंत्रियों एवं सदस्यों को अपनी और करने में जुटी हुई है। कभी कोई भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लेता है तो कभी कांग्रेस का कोई सदस्य भारतीय जनता पार्टी का दरवाजा खटखटा देता है। कुल मिलाकर उत्तराखंड की राजनीति इस समय बेहद दिलचस्प चल रही है। कल भारतीय जनता पार्टी के बेहद अहम सदस्यों में से एक हरक सिंह रावत को पार्टी ने टाटा बाय-बाय बोल दिया था। तो वहीं आज कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जी हां, हरक सिंह को निष्कासित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दे दिया है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने बीते सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है और उसी के साथ में ही महिला कांग्रेस की कथित उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता एवं सचिव वंदना गुप्ता भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। वहीं कांग्रेस ने भी सरिता आर्य को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
बीते सोमवार को सरिता आर्य भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंची और यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनको भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि सरिता आर्य ने बीते सप्ताह कांग्रेस में बगावती तेवर दिखाए थे। उनका कहना था कि यूपी की तर्ज पर कम से कम उत्तराखंड कांग्रेस को भी 40 महिलाओं को विधानसभा चुनाव का टिकट देना चाहिएम मीडिया के सामने भी उन्होंने यह बात कही कि अगर भारतीय जनता पार्टी उनको टिकट देगी तो वे चली जाएंगी और ऐसा ही हुआ। वे सोमवार को अचानक ही भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंची जहां पर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सरिता आर्य के साथ ही रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि महिला कांग्रेस की पूरी टीम का भाजपा में शामिल होना इस बात की पुष्टि करता है कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस का रवैया अच्छा नहीं है।