उत्तराखंड चुनाव: BJP में उठे बगावत के सुर, कई नेताओं ने किया निर्दलीय लड़ने का ऐलान

भाजपा द्वारा पहली लिस्ट जारी करने के तुरंत बाद से ही बुलंद होने लगे बगावत के स्वर, कई नेताओं ने की निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand BJP Leaders: Many BJP leaders in Uttarakhand announced to contest as independents
Image: Many BJP leaders in Uttarakhand announced to contest as independents

देहरादून: तो लीजिए... भारतीय जनता पार्टी ने अपना पहला चुनावी दांव चल दिया है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपने 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी में कुछ सीटों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने सभी तकरार एवं विवादों को खत्म करते हुए आखिरकार प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मगर सूची जारी होने के बाद तकरार और विवाद और अधिक बढ़ गए हैं। जहां एक ओर कार्यकर्ताओं के बीच में खुशी की लहर है तो वहीं दूसरी ओर टिकट न मिलने के कारण भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने बगावत करनी शुरू कर दी है। जी हां, भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनको टिकट ना दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के ही सदस्य निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। दरअसल पूर्व दर्जाधिकारी जगवीर सिंह भंडारी को पूर्ण विश्वास था कि भारतीय जनता पार्टी उनको टिकट देगी मगर उनको टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने भाजपा के खिलाफ ही मोर्चा खोल लिया है और भाजपा के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

कर्णप्रयाग के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी ने भी पार्टी के विरोध में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बता दें कि कर्णप्रयाग विधानसभा में वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी की जगह अनिल नौटियाल को प्रत्याशी बनाया गया है जिससे वे नाराज चल रहे हैं और टिकट ना मिलने के कारण वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। देवरी विधानसभा की बात करें तो वहां पर भी पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट की सीट विनोद कंडारी को सीट मिल गई है जिस पर मगन सिंह बिष्ट ने तीखी प्रक्रिया जताई है। उनका कहना है कि पैनल में सबसे ऊपर उनका नाम था इसके बावजूद पार्टी ने कुछ प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा सिटिंग विधायक को टिकट दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर सौदेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा है कि देवप्रयाग सीट पर भाजपा ने टिकट की सौदेबाजी की है और अब आने वाले चुनावों में वे निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने आज शाम को यह सूची जारी की। प्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जाने वालींगंगोत्री से सुरेश चौहान को टिकट मिला है जबकि बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट चुनाव में उतरेंगे। बात करें सीएम पुष्कर सिंह धामी की तो वे खटीमा से चुनाव लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहली लिस्ट जारी करने के तुरंत बाद से ही बगावत के स्वर बुलंद होना शुरू हो चुके हैं। ऐसे में दूसरी लिस्ट पर सबकी निगाहें टिक गई हैं।