Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगने वाला है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता Kishor Upadhyay के कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं हैं, वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। पिछले दिनों किशोर उपाध्याय और पूर्व सीएम हरीश रावत के बीच तनातनी की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं। इस दौरान किशोर उपाध्याय ने बीजेपी नेताओं से गुपचुप मुलाकातें भी कीं। अब लगता है किशोर उपाध्याय ने दल बदलने का मन बना लिया है। बीजेपी द्वारा टिहरी सीट पर प्रत्याशी न घोषित किए जाने को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले दिनों किशोर उपाध्याय ने बीजेपी के कई नेताओं से मुलाकात की थी। उधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार किया है। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब किशोर उपाध्याय के बीजेपी में जाने की चर्चा हो रही हो। आगे पढ़िए
पिछले कई दिनों से इस तरह की खबरें लगातार आ रही हैं, लेकिन किशोर उपाध्याय ने इसे लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा। कुछ दिन पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय से मुलाकात की थी। उस वक्त उन्होंने यही कहा कि वो वनाधिकार आंदोलन के मामले में सभी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। हाल में कांग्रेस ने किशोर के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हे पार्टी में सभी पदों की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया था। उस वक्त भी किशोर के बीजेपी ज्वाइन करने की चर्चाएं थीं। अब खबर है कि किशोर ने दिल्ली में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात की है। बीजेपी ने अभी टिहरी समेत 11 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि Kishor Upadhyay को बीजेपी में शामिल कर टिहरी से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।