उत्तराखंड चुनाव: आज आ सकती है BJP की दूसरी लिस्ट, इन 11 सीटों में फाइनल होंगे नाम

11 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को अपने प्रत्याशियों के नामों का फाइनल करना है। ये सीटें कौन सी हैं, जरा ये भी जानिए।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
uttarakhand assembly elections: BJP second list may come today for Uttarakhand assembly elections
Image: BJP second list may come today for Uttarakhand assembly elections

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां नाम फाइनल करने में लगी हुई हैं। जहां तरफ आज सभी की निगाहें कांग्रेस की लिस्ट पर टिकी है। दूसरी तरफ खबर आ रही है कि बीजेपी आज विधानसभा चुनाव की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। 11 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को अपने प्रत्याशियों के नामों का फाइनल करना है। ये सीटें कौन सी हैं, जरा ये भी जानिए। हल्द्वानी, रुद्रपुर ,जागेश्वर, रानीखेत ,डोईवाला, कोटद्वार केदारनाथ ,लालकुआ, टिहरी, पिरान कलियर,झबरेड़ा कि सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का ऐलान होगा। उत्तराखंड में हॉट सीटें बन चुकी लालकुआ और रूद्रपुर पर भी निर्णय होगा। इन सीटों पर रूद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल और लालकुआ विधायक नवीन दुम्का की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इससे पहले जो लिस्ट जारी हुई थी, उसमें नवीन दुम्का का नाम कट चुका है। हल्द्वानी सीट भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के नाम का ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि आज शाम 4 बजे नामों का ऐलान हो सकता है।