उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में रैलियों, रोड शो, जुलूस पर रोक जारी..चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

कोरोना के बढ़ते केस के बीच 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण बैठक की।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Assembly Elections: Rallies road shows continue to be banned in Uttarakhand elections
Image: Rallies road shows continue to be banned in Uttarakhand elections

देहरादून: उत्तराखंड समेत देशभर के कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना के बढ़ते केस के बीच 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में चुनावी रैली, रोड शो, जुलूस पर पाबंदी जारी रखने का बड़ा फैसला लिया गया। इस वक्त 5 राज्यों में चुनाव होने है, इनमें से उत्तराखंड भी एक राज्य है। फिलहाल यहां भी चुनावी रैली में पाबंदी जारी रहेगी। बैठक में राज्यों के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और मुख्य सचिव ने कोरोना संक्रमण को लेकर अब तक की प्रगति पर हर जानकारी दी। इसके बाद आयोग ने पाबंदी जारी रखने का फैसला लिया है। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा सभी आयुक्त और उपायुक्त भी शामिल हुए थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि रैलियों, सभाओं और जुलूस पर बैन 1 सप्ताह और बढ़ाया गया है। आपको यहां ये भी बता दें कि 8 जनवरी को पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगाई थी। इसके बाद इस बैन को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। आज निर्वाचन आयोग की बैठक में रैलियों, जुलूस और रोड शो पर पाबंदी जारी रखने का फैसला किया गया। ‌ अब फिलहाल रैली और जनसभाओं करने को लेकर आयोग के अगले आदेश का इंतजार करना होगा।