बड़ी खबर: उत्तराखंड BJP में टिकट बंटवारे पर बवाल, यहां 500 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

काशीपुर में मौजूदा विधायक हरभजन सिंह चीमा के बेटे त्रिलोक सिंह सीमा को कैंडिडेट बनाया गया है। नाराजगी की वजह ये ही है…आगे पढ़िए
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Kashipur Assembly seat: Protest against giving ticket to Trilok Singh Cheema in Kashipur
Image: Protest against giving ticket to Trilok Singh Cheema in Kashipur

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में बीजेपी के टिकट बंटवारे के बाद अलग अलग जगह से कार्यकर्ताओं की भारी होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच काशीपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा काशीपुर में मौजूदा विधायक हरभजन सिंह चीमा के बेटे त्रिलोक सिंह सीमा को कैंडिडेट बनाया गया है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक इससे नाराज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाजपुर रोड स्थित एक होटल में बैठक की। इस बैठक में करीब 500 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि बीजेपी उत्तराखंड में 59 सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी है। इस लिस्ट मैं काशीपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हरभजन सिंह चीमा के बेटे को उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। पार्टी के मंडल स्थल से लेकर प्रदेश स्तर तक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। उनकी मांग है कि काशीपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बदला जाए और अगर ऐसा नहीं होगा तो दो वरिष्ठ नेताओं को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। आपको बता दें कि बीजेपी में टिकट बंटवारे के बाद बगावत की सुगबुगाहट लगातार तेज होती जा रही है। अब देखना है कि बीजेपी इस पर आगे क्या फैसला लेती है। न्यूज़ चैनल ईटीवी के मुताबिक बातचीत में बीजेपी विधायक हरभजन सिंह चीमा का कहना है कि यह पार्टी की केंद्रीय स्तर पर पॉलिसी थी और इस वजह से उनके बेटे को टिकट दिया गया। उनका यह भी कहना है कि बीजेपी यहां शत प्रतिशत सीट निकालेगी.