Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव अब रोचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल और आम आदमी पार्टी की तरफ से कई कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी गई है।
इस बीच कांग्रेस ने भी बीते दिन 53 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की। इसमें कांग्रेस ने खटीमा से भुवन चंद्र कापड़ी पर भरोसा जताया है। वैसे देखा जाए तो खटीमा से इस बार दोनों युवा चेहरे मैदान में उतरेंगे। भुवन चंद्र कापड़ी इससे पहले भी खटीमा से चुनाव लड़ चुके हैं। कई मुद्दों पर वो मुखर रहते हैं। साल 2017 में भुवन चंद्र कापड़ी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस वक्त बीजेपी के टिकट पर पुष्कर सिंह धामी ने 29539 वोट हासिल किए थे। भुवन चंद्र कापड़ी ने 26830 वोट हासिल किए थे। यानी हार और जीत का मार्जिन कुल मिलाकर 2709 वोट था। आगे पढ़िए..
खटीमा एक बार फिर से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की हॉट सीट बनी हुई है। भुवन चंद्र कापड़ी की आयु 40 वर्ष है। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो वह स्नातक प्रोफेशनल है। उनका प्रोफेशनल व्यवसाय व्यापार और ठेकेदारी है। साल 2017 के रिपोर्ट के मुताबिक आपराधिक मामलों की बात करें तो भुवन चंद्र कापड़ी पर एक भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक चल संपत्ति की बात करें तो भुवन चंद्र कापड़ी के पास 22 लाख 80 हजार की चल संपत्ति है और करीब 20 लाख की अचल संपत्ति है। 2017 के चुनाव में हार और जीत के मार्जिन में बहुत कम वोटों का अंतर है, इसलिए कांग्रेस ने इस बार भी खटीमा से भुवन चंद्र कापड़ी पर दांव खेला है। देखना है इस बार चुनाव में भुवन चंद्र कापड़ी क्या कमाल करते हैं।