पौड़ी विधानसभा में इस बार किसकी सरकार? फाइनल हो गए नाम..अब फैसला जनता के हाथ

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पौड़ी विधानसभा सीट भी काफी महत्व रखती है..यहां बीजेपी-कांग्रेस-AAP के टिकट फाइनल हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
uttarakhand assembly elections: bjp congress aap candidate final from pauri assembly
Image: bjp congress aap candidate final from pauri assembly

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी विधानसभा पर भी इस चुनाव में सभी की नदरें होंगी। सबसे पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से यहां मोहन लाल पहाड़िया को प्रत्याशी बनाया गया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सूची जारी कर दी गई। इसमें पौड़ी विधानसभा सीट से राजकुमार पोरी को प्रत्याशी चुना गया है। जिसके बाद समर्थकों ने पौड़ी के मुख्य बस अड्डे से खुशी मनाते हुए पौड़ी शहर का भ्रमण किया। राजकुमार पोरी ने कहा कि वो लंबे समय से पौड़ी विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे थे लेकिन इस बार पार्टी की ओर उन पर विश्वास जताते हुए पौड़ी विधानसभा सीट से चुना गया है। उधर कांग्रेस द्वारा जारी की गई 2022 विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की लिस्ट के बाद अब पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवल किशोर को पौड़ी से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। नवल किशोर पूर्व में पौड़ी प्रमुख रह चुके हैं और पिछले लंबे समय से लगातार पौड़ी विधानसभा में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से पौड़ी विधानसभा सीट में सक्रिय रहे हैं और निश्चित तौर से सीट जीतकर कांग्रेस की झोली में डालेंगे। फिलहाल देखना ये है कि इस बार पौड़ी विधानसभा से कौन जीतकर आता है। नजरें अब चुनाव रिजल्ट पर हैं।