Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: uttarakhand assembly election 2022 के लिए बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी अपने 53 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कुछ सीटों पर अब भी पत्ते खुलने बाकी हैं, लेकिन राज्य की कई वीआईपी सीटों पर किन धुरंधरों के बीच महामुकाबला होने जा रहा है, ये पता चल गया है। यहां से प्रत्याशियों की हार जीत राज्य के नए सत्ता समीकरण तय करेगी। चुनाव परिणाम आने तक पूरे राज्य की नजरें इन वीआईपी सीटों पर टिकी होंगी, जहां बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होने जा रही है। चलिए इन पांच वीआईपी सीटों के बारे में जानते हैं।
चकराता विधानसभा सीट
फिलहाल ये सीट कांग्रेस के पास है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह यहां का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। इस बार बीजेपी ने उनके खिलाफ रामशरण नौटियाल को मैदान में उतारा है। रामशरण नौटियाल बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता हैं। युवा वर्ग पर जुबिन की मजबूत पकड़ है, इसलिए सबकी नजरें इस सीट पर लगी हैं।