बड़ी खबर: हरीश रावत और अनुकृति गुंसाई समेत 11 लोगों की सीट फाइनल ! पढ़िए लिस्ट

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कांग्रेस में 11 और टिकट तय हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हरीश रावत का रामनगर से टिकट पक्का हो गया है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
anukriti gusain: Harish Rawat Ramnagar and Anukriti Gunsai will contest from Lansdowne
Image: Harish Rawat Ramnagar and Anukriti Gunsai will contest from Lansdowne

देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर लगभग मुहर लगा दी है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कांग्रेस में 11 और टिकट तय हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हरीश रावत का रामनगर से टिकट पक्का हो गया है। खबर है कि कांग्रेस कमेटी की बैठक में इन नामों पर मुहर लगी है। डोईवाला से मोहित उनियाल शर्मा, देहरादून कैंट से सूर्यकांत धस्माना, ऋषिकेश से जयेंद्र रमोला, ज्वालापुर से बरखा रानी, झबरेड़ा से वीरेंद्र जाती, खानपुर से सुभाष चौधरी, लक्सर से अंतरिक्ष सैनी, रामनगर से हरीश रावत, लाल कुआं से संध्या डालाकोटी, कालाढूंगी से डॉक्टर महेंद्र पाल, लैंसडाउन से अनुकृति गोसाई के नाम पर लगभग मुहर लग गई है। कांग्रेस ने 6 सीटों को फिलहाल पेंडिंग रखा है। यह सीट नरेंद्र नगर, टेहरी गढ़वाल, हरिद्वार ग्रामीण, सल्ट, रुड़की और चौबट्टाखाल है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि हरीश रावत की सीट रामनगर से पक्की हो गई है तो अनुकृति गोसाई की सीट पक्की हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है और जल्द ही यह लिस्ट जारी होने वाली है