Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जहां प्रत्याशी और पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी हैं और डोर टू डोर कैम्पेनिंग में लगी हैं। वहीं दलों में अदला बदली का खेल भी शुरू हो चुका है। थराली सीट पर कांग्रेस को झटका देते हुए बीजेपी यहां मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने में कामयाब रही है। दरअसल कांग्रेस को थराली में करारा झटका लगा है। थराली कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देवी जोशी ने आज सुबह ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बीजेपी जॉइन कर ली है। हालांकि कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए देवी जोशी के कांग्रेस छोड़ने और नाराजगी की कोई खास वजह सामने नहीं आयी है। उधर थराली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ जीतराम ने देवी जोशी के कांग्रेस छोड़ने पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि वे किन परिस्थितियों में भाजपा में गए, ये तो वही जानें। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई अपने निजी स्वार्थ के चलते कांग्रेस छोड़ता है, तो इससे कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने कहा कि बीती रात्रि में उनकी बातचीत देवी जोशी से हुई थी लेकिन किसी तरह की नाराजगी उन्होंने नहीं जताई थी। अब ऐसे में अकारण अगर वे पार्टी को छोड़ कर गए हैं तो ये उनका अपना स्वार्थ हो सकता है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देवी जोशी के भाजपा में शामिल होने के 4 घण्टे बाद ही कांग्रेस के थराली विधानसभा प्रभारी जितेंद्र चौधरी और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ जीतराम ने थराली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विनोद रावत और कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर चरण सिंह रावत के नाम की भी घोषणा कर दी है।