..तो रामनगर से चुनाव नहीं लड़ेंगे हरदा? बड़ी खबर आ रही है

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हरीश रावत रामनगर सीट छोड़ सकते हैं।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Harish Rawat: Harish Rawat cannot contest from Ramnagar
Image: Harish Rawat cannot contest from Ramnagar

नैनीताल: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हरीश रावत रामनगर सीट छोड़ सकते हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर सीट से रणजीत सिंह रावत पिछले कई सालों से मेहनत कर रहे थे। अचानक हरीश रावत को रामनगर सीट से कैंडिडेट बनाया गया तो रणजीत रावत असहज हो गए थे। माना जा रहा है कि हरीश रावत अब रामनगर सीट छोड़ सकते हैं। ऐसे में अगली सीट क्या होगी, इस बात को लेकर कांग्रेस थिंक टैंक में मंथन चल रहा है। अब कांग्रेस सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि 4 से 5 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी बदल सकती हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक लाल कुआं, कालाढूंगी, ऋषिकेश और डोईवाला विधानसभा में प्रत्याशियों के नाम में बड़ा बदलाव हो सकता है। खबर ये भी है कि रामनगर सीट पर प्रत्याशी के नाम का बदलाव हो सकता है। दरअसल रामनगर से हरीश रावत और रणजीत रावत के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रही थी.