Dhan Singh Negi सीटिंग विधायक हैं लेकिन बीजेपी ने धन सिंह नेगी का टिकट काटकर ये टिकट थाली में परोसकर किशोर उपाध्याय को दे दिया।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Dhan Singh Negi joins Uttarakhand Congress
टिहरी गढ़वाल: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पार्टी संग 40 साल पुराना रिश्ता खत्म कर बीजेपी का दामन थाम लिया। अब वो बीजेपी के टिकट पर टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। किशोर के बीजेपी ज्वाइन करने का सबसे ज्यादा नुकसान अगर किसी को हुआ है तो वो हैं टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी। Dhan Singh Negi सीटिंग विधायक हैं, इस बार भी क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बीजेपी ने धन सिंह नेगी का टिकट काटकर ये टिकट थाली में परोसकर किशोर उपाध्याय को दे दिया। जाहिर है गुस्सा तो बहुत आया होगा। बीजेपी के इस कदम से आहत विधायक धन सिंह नेगी टिकट कटने की जानकारी मिलते ही अपने समर्थकों संग देहरादून पहुंच गए थे। अब उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद धन सिंह नेगी ने किशोर उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि किशोर ने दस करोड़ रुपये देकर बीजेपी का टिकट खरीदा। उन्होंने बीजेपी पर भी धोखा देने का आरोप लगाया। धन सिंह नेगी ने समर्थकों संग आज पूर्व सीएम हरीश रावत के आवास पर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आगे पढ़िए
हरीश रावत के राजपुर स्थित आवास से बाहर निकलते समय धन सिंह नेगी ने मीडिया से कहा कि बीजेपी ने उनके साथ धोखा किया है। साथ ही कहा कि बीजेपी ने दस करोड़ में किशोर उपाध्याय को टिकट बेचा है। उनके अनुसार तमाम बीजेपी के कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं और अब वह कांग्रेस के लिए काम करेंगे। किशोर उपाध्याय को अपने पाले में करने को बीजेपी बड़ी रणनीतिक जीत के रूप में देख रही थी, लेकिन अब बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी ने तेवर दिखाते हुए पार्टी का साथ छोड़ दिया है। कांग्रेस की ओर से अभी टिहरी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। अब धन सिंह के पार्टी से जुड़ने पर माना जा रहा है कि कांग्रेस यहां से Dhan Singh Negi को प्रत्याशी बनाएगी। बता दें कि बीजेपी की ओर से सिर्फ डोईवाला सीट पर प्रत्याशी का ऐलान करना बाकी रह गया है, जबकि कांग्रेस ने टिहरी से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है तो संभावना है कि दोनों पार्टी गुरुवार को इन सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगी।