उत्तराखंड चुनाव: हॉट सीट डोईवाला से दीप्ति रावत को मिला टिकट, अब रोमांचक होगा मुकाबला

उत्तराखंड बीजेपी से आज की सबसे बड़ी खबर ये है कि हॉट सीट माने जाने वाली Doiwala seat से बीजेपी ने भारतीय जनता महिला मोर्चा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Deepti Rawat का टिकट फाइनल कर दिया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
uttarakhand assembly elections: BJP Deepti Rawat will contest from Doiwala seat
Image: BJP Deepti Rawat will contest from Doiwala seat

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का रण अब और भी ज्यादा रोचक हो रहा है। तमाम हॉट सीट पर पार्टियों ने अपने मजबूत चेहरे उतार दिए हैं। ऐसे में डोईवाला सीट पर सभी की निगाहें थी। उत्तराखंड बीजेपी से आज की सबसे बड़ी खबर ये है कि डोईवाला हॉट सीट से बीजेपी ने भारतीय जनता महिला मोर्चा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Deepti Rawat का Doiwala seat से टिकट फाइनल कर दिया है। इस सीट पर पिछले चुनाव में पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जीत हासिल की थी। हालांकि उन्होंने इस बार चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। अब दीप्ति रावत कल डोईवाला विधानसभा से नामांकन करेंगी। उनके नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहेंगे। दरअसल डोईवाला विधानसभा से कई प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन पार्टी ने किसी दबाव को ना मानते हुए दीप्ति रावत का टिकट फाइनल कर दिया है। अब इस बात की औपचारिक घोषणा होना बाकी है। उधर टिहरी से किशोर उपाध्याय का टिकट फाइनल है। उनको पार्टी द्वारा सिंबल दे दिया गया है जिसे लेकर वो टिहरी पहुंच गए हैं।