उत्तराखंड: हॉट सीट डोईवाला पर BJP ने किया फाइनल, दीप्ती नहीं बृज भूषण के नाम पर मुहर

बीजेपी ने अब फाइनल कर दिया है कि Brij Bhushan Gairola को डोईवाला सीट से Uttarakhand Assembly Elections में उतारेंगे।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
uttarakhand assembly elections: Brij Bhushan Gairola BJP Candidate From Doiwala Seat
Image: Brij Bhushan Gairola BJP Candidate From Doiwala Seat

देहरादून: Uttarakhand Assembly Elections में पल पल नई अपडेट आ रही है। बीजेपी ने अब फाइनल कर दिया है कि Brij Bhushan Gairola को यहां से चुनाव मैदान में उतरेंगे। ये सीट पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की रही है। इससे पहले खबरें आई थी कि दीप्ति रावत भारद्वाज को यहां से प्रत्याशी बनाया जाएगा। लेकिन आखिरकार बीजेपी ने यहां से अपनी रणनीति बदल दी। अब बृज भूषण गैरोला यहा से चुनाव लड़ेंगे। डोईवाला सीट उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही ये बीजेपी का गढ़ रही है। 2002 और 2007 के विधानसभा चुनाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत विजयी रहे। 2002 के चुनाव में उनकी जीत का अंतर 1536 वोटों का था लेकिन 2007 के चुनाव में ये अंतर 14127 वोट का हो गया। 2012 के चुनाव में त्रिवेंद्र को पार्टी ने रायपुर सीट पर चुनाव लड़ाया, जबकि उनके बदले निशंक को डोईवाला सीट पर उतारा। आगे पढ़िए

निशंक ने चुनाव जीतकर बीजेपी की झोली में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। 2014 में निशंक के लोकसभा का चुनाव लड़ने के बाद खाली हुई डोईवाला सीट पर पार्टी ने फिर त्रिवेंद्र को मौका दिया, लेकिन वो कांग्रेस के उम्मीदवार हीरा सिंह बिष्ट से चुनाव हार गए। 2017 में हुए चुनाव में त्रिवेंद्र इस सीट को वापस पार्टी के खाते में लाने में सफल हुए। त्रिवेंद्र मुख्यमंत्री बने और ये सीट बेहद खास श्रेणी में आ गई। अब त्रिवेंद्र ने 2022 में Uttarakhand Assembly Elections लड़ने से इंकार किया है तो पार्टी भी असमंजस में है। पहले दीप्ति रावत के नाम पर लगभग फाइनल हुआ लेकिन अब पार्टी ने इस सीट के लिए बृज भूषण गैरोला पर दांव खेल लिया है।