उत्तराखंड: 3 विधायक बदल गए, अब तक नहीं बनी 2.5 किलोमीटर सड़क

समझ ही नहीं आता कि सड़क में गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क। बारिश होती है तो रोड पर चलना मुश्किल हो जाता है। आए दिन हादसे भी हो रहे हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haridwar Azadnagar Road: Unfinished work of road from Haridwar Azadnagar to Paniala gate
Image: Unfinished work of road from Haridwar Azadnagar to Paniala gate

हरिद्वार: चुनाव नजदीक आते ही चुनावी वादों का दौर शुरू हो गया है। प्रत्याशी घर-घर पहुंच कर सड़क, बिजली, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर जनता से वोट मांग रहे हैं, लेकिन ये वादे धरातल पर कभी नहीं उतरते। अब हरिद्वार के रुड़की में ही देख लें। यहां आजादनगर से लेकर पनियाला फाटक तक ढाई किमी लंबी सड़क है। जो कि तीन विधायकों और सात नगर निगम पार्षदों के क्षेत्र से होकर गुजरती है, लेकिन सड़क का हाल क्या है, आप खुद देख लीजिए। पूरी सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। समझ ही नहीं आता कि सड़क में गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क। बारिश होती है तो रोड पर चलना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन इस सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यहां से सुरक्षित निकलना किसी जंग को जीत लेने से कम नहीं है। पिछले सात साल से लोग रोड के बनने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ये इंतजार खत्म ही नहीं हो रहा।

आजादनगर-पनियाला मार्ग झबरेड़ा, रुड़की और कलियर विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां नगर निगम क्षेत्र सुभाषनगर, कृष्णानगर और राजेंद्रनगर समेत 12 से ज्यादा कॉलोनियों की 35 हजार से अधिक की आबादी निवास करती है, लेकिन हाल ये है कि नगर निगम ने यहां एक स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगाई है। 7 साल से रोड की मरम्मत नहीं हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने यहां के लोगों को सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अपना वादा निभाया नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वो विभाग और स्थानीय विधायकों को लेटर लिख-लिखकर थक गए हैं, लेकिन सड़क निर्माण पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। वहीं पूरे मामले को लेकर लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने कहा कि रोड को लेकर शासनादेश जारी नहीं हुआ, जिसके चलते बजट भी नहीं मिला। इसी वजह से यह मार्ग फिलहाल बन नहीं पाया है।