उत्तराखंड का लेटेस्ट सर्वे: पुष्कर सिंह धामी बने जनता की पहली पसंद

सर्वे की मानें तो उत्तराखंड में सीएम धामी को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। प्रदेश की जनता उन्हें एक बार फिर उत्तराखंड का सीएम बनते देखना चाहती है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Pushkar-Singh-Dhami: Survey says Pushkar Singh Dhami best choice for CM
Image: Survey says Pushkar Singh Dhami best choice for CM

देहरादून: उत्तराखंड में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला होने में अब कुछ ही समय बाकी है। 14 फरवरी को उत्तराखंड में चुनाव होने हैं। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। चुनाव होने और उसके नतीजे आने में भले ही थोड़ा वक्त बाकी है, लेकिन तमाम सर्वे अभी से इस गुत्थी को सुलझा लेने का दावा कर रहे हैं।

Pushkar Singh Dhami best for CM: Latest Survey

एक ऐसे ही सर्वे की मानें तो उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। प्रदेश की जनता उन्हें एक बार फिर उत्तराखंड का सीएम बनते देखना चाहती है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। पहाड़ी राज्य में मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सर्वे में सबसे पसंदीदा सीएम उम्मीदवार बताया गया है।

आगामी चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, सर्वे में ये भी बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की कुल 70 सीटों में से 42-46 सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं। सर्वे के नतीजों में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। आम आदमी पार्टी को 8 से 11 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार 2 से 5 सीटों पर जीत दर्ज करा सकते हैं। वोटिंग प्रतिशत का आंकलन करें तो बीजेपी का वोट प्रतिशत 41.11 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस का 27.31 प्रतिशत, आप का 18.67 प्रतिशत और निर्दलीय उम्मीदवारों का वोटिंग प्रतिशत 12.91 रह सकता है। इस तरह सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है, हालांकि ये सर्वे कितना सटीक है, इसका फैसला तो 14 फरवरी को ही होगा।