उत्तराखंड: अचानक ठेले पर जाकर टिक्की सेंकने लगे हरदा, लोगों को खिलाई चाट

हरदा के रंग भी गजब हैं। कभी वो जलेबी तलते दिखते हैं, तो कभी टिक्की सेंकते नजर आते हैं।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
harish rawat: Harish Rawat did door to door campaign in Haridwar
Image: Harish Rawat did door to door campaign in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में नेताओं के गजब गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। खासतौर पर हरदा के अंदाज निराले हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत कभी जलेबी तलते दिखते हैं तो कभी टिक्की सेंकते दिखाई दे रहे हैं। ये ही अंदाज उन्हें बाकी नेताओं से अलग लाइन में खड़ा कर देता है। अब हरिद्वार की ही बात कर लीजिए। जैसे ही हरीश रावत हरिद्वार में चाट की दुकान पर पहुंचे, वो भी टिक्की सेंकने लगे। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कनखल क्षेत्र में डोर टू डोर चुनावी कैंपेन किया। इस बीच वो अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखे। वो एक दुकान पर जा पहुंचे और लोगों के बीच टिक्की सेंकने लगे। इसके बाद सभी ने चाट का आनंद लिया। आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हल्द्वानी में हाट बाजार में जलेबी तलते नजर आए थे। वहां तो गजब ही हो गया था। वो दुकान से 'जलेबी वाला' आवाज लगाकर लोगों को लुभाते दिखे। आपको ये भी बता दें हरीश रावत स्थानीय उत्पादों और अपनी अतरंगी पार्टियों को लेकर खासे चर्चाओं में रहते हैं।