उत्तराखंड चुनाव: BJP को 12 सीटों पर बागियों से खतरा, अब निगाहें रिजल्ट पर

बीजेपी ने नामांकन वापसी के आखिरी दिन 6 बागियों को ही घर वापसी करवाई। अब 12 सीटों पर पार्टी को बागियों से खतरा है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand assembly election: Rebels threaten 12 seats for Uttarakhand BJP
Image: Rebels threaten 12 seats for Uttarakhand BJP

उत्तरकाशी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का रण अब पूरे शबाब पर है। नामांकन वापसी का आखिरी दिन जा चुका है। नामांकन वापसी के आखिरी दिन अनिल बलूनी और रमेश पोखरियाल निशंक की बदौलत बीजेपी सिर्फ 6 बागियों को मनाने में कामयाब हो सकी। लेकिन अभी भी 12 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को बागियों से खतरा बना हुआ है। अब सवाल ये है कि आगे क्या होगा। नामांकन वापसी का वक्त निकल चुका है। अब बागी कितना वोट काटेंगे? ये 12 सीटें कौन कौन सी हैं, जरा ये भी जान लीजिए।
डोईवाला सीट से जितेंद्र नेगी
धनोल्टी सीट से महावीर सिंह रांगड़
देहरादून कैंट सीट से दिनेश रावत
धर्मपुर सीट से वीर सिंह पंवार
कर्णप्रयाग सीट से टीका प्रसाद मैखुरी
कोटद्वार सीट से धीरेंद्र सिंह चौहान
भीमताल सीट से मनोज शाह
घनसाली सीट से दर्शन लाल आर्य
यमुनोत्री सीट से मनोज कोली
रुद्रपुर सीट से राजकुमार ठुकराल
चकराता सीट से कमलेश भट्ट
किच्छा सीट से अजय तिवारी
कुल मिलाकर कहें तो बीजेपी के लिए चुनाव के लिहाज से ये 12 सीटें काफी अहम होंगी। माना जा रहा है कि इन सीटों पर काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।