Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: राज्य गठन के बाद प्रदेश में पांचवा विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। प्रदेश राजनीति में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की बात करें तो पिछले चार चुनावों की तरह साल 2022 के चुनाव में भी राजनीतिक पार्टियों ने महिलाओं को कोई खास तवज्जो नहीं दी। हालांकि इस बार पौड़ी जिले की 6 विधानसभा सीटों में से 4 सीटें ऐसी हैं, जहां 6 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी ने दो विधानसभा सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारा है। जबकि कांग्रेस और यूकेडी की ओर से एक-एक महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा 2 महिलाएं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। यमकेश्वर विधानसभा सीट से बीजेपी ने रेनू बिष्ट को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर बीजेपी ने राज्य गठन के बाद से लगातार महिला प्रत्याशी को ही चुनाव मैदान में उतारा है और जीत भी हासिल की है। आगे पढ़िए
पूर्व कैबिनेट मंत्री विजया बड़थ्वाल और ऋतु खंडूड़ी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। राज्य गठन के बाद अब तक हुए चारों विधानसभा चुनावों में बीजेपी की महिला प्रत्याशियों ने यमकेश्वर में जीत हासिल की है। यहां से विधायक रह चुकीं ऋतु खंडूड़ी इस बार कोटद्वार से चुनाव लड़ रही हैं। कोटद्वार से महिमा चौधरी भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। इस तरह कोटद्वार से दो महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लैंसडाउन में कांग्रेस ने पूर्व मिस इंडिया और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसांई को उम्मीदवार बनाया है। यहां से ममता देवी भी चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले साल 2012 में कांग्रेस ने यहां से ज्योति रौतेला को टिकट दिया था, हालांकि वो बीजेपी प्रत्याशी से हार गई थीं। इनके अलावा पौड़ी विधानसभा सीट पर यूकेडी ने भी महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। यहां यूकेडी प्रत्याशी पूनम टम्टा चुनाव लड़ रही हैं।