उत्तराखंड: इस विधानसभा सीट पर पति-पत्नी के बीच मुकाबला, कौन मारेगा मैदान?

बलवंत आर्य को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है। जबकि उनकी पत्नी मधुबाला आर्य निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
uttarakhand assembly elections: Almora someshwar vidhansabha seat balwant Arya madhubala Arya
Image: Almora someshwar vidhansabha seat balwant Arya madhubala Arya

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की सोमेश्वर विधानसभा सीट पर दिलचस्प चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां पति-पत्नी प्रतिद्वंदी के रूप में चुनावी अखाड़े में उतरे हैं। पति जहां समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं पत्नी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में है। हैरानी की बात ये है कि दोनों ही अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं। सोमेश्वर सीट से कुल 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें ग्राम बले गांव निवासी बलवंत आर्य और उनकी पत्नी मधुबाला आर्य भी शामिल हैं। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं। बलवंत आर्य को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है। जबकि मधुबाला आर्य निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। यहां आपको बलवंत आर्य और मधुबाला की जोड़ी की सबसे खास बात बताते हैं। दरअसल बलवंत और मधुबाला 25 वर्षों से ज्यादा समय तक बीजेपी में सक्रिय रूप से राजनीति कर चुके हैं।

मधुबाला आर्य ने बीजेपी से सोमेश्वर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी की थी, इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला। जिसके बाद पति-पत्नी बीजेपी के उम्मीदवार को हराने के लिए चुनाव मैदान में उतर गए। सुबह दोनों अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार करते हैं और शाम को घर में एक साथ रहकर भोजन करते हैं। बलवंत आर्य ने हाई स्कूल तक पढ़ाई की है। जबकि मधुबाला स्नातक है। मधुबाला ताकुला ब्लॉक से जिला सहकारी बैंक की निदेशक भी हैं। बलवंत और मधुबाला के चार बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटियां मतदाता हैं। दोनों बेटियों ने घर में न्याय की बात करते हुए कहा कि एक वोट पापा को तो एक वोट मम्मी को मिलेगा। इस तरह पति-पत्नी के एक साथ चुनाव मैदान में उतरने से क्षेत्र में काफी चर्चा है। बता दें कि अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा सीट (आरक्षित) है। यहां पर बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को प्रत्याशी बनाया है।