‘उत्तराखंड में 60 सीट जीते तो मदन कौशिक बनेंगे CM’, त्रिवेन्द्र के बयान ने मचाई हलचल

Trivendra Singh Rawat ने फिर से दिया अटपटा बयान, कहा अगर Madan Kaushik को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं तो भाजपा को 60 से अधिक सीटों पर विजय दिलानी होगी
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Trivendra Singh Rawat: Trivendra Singh Rawat statement on madan kaushik as cm
Image: Trivendra Singh Rawat statement on madan kaushik as cm

देहरादून: तो लीजिए.... पूर्व मुख्यमंत्री Trivendra Singh Rawat एक बार फिर से सुर्खियों में आ चुके हैं। हरिद्वार में प्रदेश अध्यक्ष Madan Kaushik का प्रचार प्रसार करने के दौरान एक वीडियो इंटरनेट पर जोरों शोरों से वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है जिसमें वे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर मदन कौशिक को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं तो इस बार भाजपा को 60 से अधिक सीटों पर विजय दिलानी होगी। जी हां, वे जनता को संबोधित करते हुए ऐसा कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल भाजपा के कार्यकर्ता त्रिवेंद्र सिंह रावत से कहते हुए दिख रहे हैं कि वे मदन कौशिक को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है कि इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को 60 से अधिक सीटों पर विजय दिलाने होगी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अटपटे से बयान के अपने अपने हिसाब से राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं।

दरअसल बीते मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार शहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे और यहां पर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों से उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव में असफल रहती है या फिर उम्मीद से कम सीट जीतती है तो उसका सारा ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सिर पर फूटेगा। विपक्षी पार्टी कहेगी कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के चलते भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत गई है। ऐसा कहकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल पूछा कि क्या वे ऐसा चाहते हैं। इसी के साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा कि वह 4 बार से एक ही शक्ल देख कर बोर तो नहीं हो गए हैं। इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनसे कहा कि वे Madan Kaushik को मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं। इस पर Trivendra Singh Rawat ने कहा कि उन्हें इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को 60 से अधिक सीटों पर जिताना होगा.

  • Youtube सब्सक्राइब करें: