Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: Uttarakhand Assembly Elections के बीच Congress Manifesto जारी हो गया है। प्रियका गांधी ने कांग्रेस का मेनिफेस्टो यानी घोषणा पत्र जारी किया है। जनता से 20 बड़े वादे किए गए हैं। आप भी पढ़िए
Highlights of Congress Manifesto in Uttarakhand
1. 4 लाख लोगों को देंगे नौकरी
2. शिक्षा और स्वस्थ को मजबूत करेंगे
3. 500 रुपए में देंगे गैस सिलेंडर
4. उन 5 लाख लोगों को 40 हजार रूपए देंगे, जिनकी नौकरी कोविड की वजह से चली गई है
5. गैस की कीमत 500 से पार नहीं होगी
6. चार लाख युवाओं को 5 साल में रोजगार देंगे
7. पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, पर्यटन पुलिस फोर्स अलग से बनाई जाएगी
8. 40 फीसदी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी
9. पुलिस विभाग में पदों को तत्काल भरा जाएगा, इसमें 40 फीसदी पद महिलाओं को दिए जायेंगे
10. आशा वर्कर्स का मानदेय डेढ़ गुना बढ़ाया जाएगा
11. कोरोना की वजह से जो परिवार कमजोर हो गए , उन कमजोर परिवारों के लिए 40,000 की मदद सालाना दी जाएगी।
12. स्वास्थ्य को मजबूत किया जाएगा और ड्रोन की मदद से पहाड़ी इलाकों में दवाइयां पहुंचाई जाएंगी
13. सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी, इसके पश्चात चरणबद्ध तरीके से यह छूट बढ़ाई जायेगी
14. स्नातकोत्तर छात्रों को मिलेंगे 5 लाख रूपये के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
15. सरकारी नौकरी में लगी रोक को तत्काल हटाया जाएगा और वर्तमान में 57 हजार रिक्त पद है जिनको पहले साल में भरा जाएगा
16. राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जायेगा
17. अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा
18. प्रदेश में समुचित शिक्षा ढांचा विकसित करने के लिए शिक्षा बजट में वृद्धि की जाएगी।
19. शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि दोगुनी की जाएगी, साथ ही प्रत्येक शहीद परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
20. राज्य पुलिस कर्मियों को 4600 रूपये का ग्रेडपे दिया जाएगा।
कुल मिलाकर Uttarakhand Assembly Elections के बीच Congress Manifesto जारी हो गया है। अब बाकी पार्टियों की बारी है।