Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: Uttarakhand assembly elections के चुनावी समर में जान फूंकने के लिए आप नेताओं ने कसरत तेज कर दी है। चुनाव प्रचार अभियान रफ्तार पकड़ चुका है। मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री Satyendar Jain ने देहरादून जिले की डोईवाला, रायपुर और धर्मपुर सीट पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार किया। देहरादून पहुंचने पर वो सबसे पहले डोईवाला विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी राजू मौर्य के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से मिले। बाद में रायपुर और धर्मपुर विधानसभा में चुनाव प्रचार किया। प्रचार अभियान के बाद वो प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो प्रचार में जहां भी गए , लोगों का शानदार उत्साह देखने को मिला। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी से डर कर बीजेपी अपना साठ पार का नारा बदल चुकी है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी 45 से ज्यादा सीट लाकर सरकार बनाने जा रही है.
इस दौरान आप नेता सत्येंद्र जैन ने पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कर्नल अजय कोठियाल ने बिना सरकार में रहते हुए भी उल्लेखनीय काम किए हैं। उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण का काम किया। साथ ही बिना सरकार से मदद लिए हजारों युवाओं को रोजगार पाने में मदद की। इसलिए लोग कर्नल कोठियाल को सीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। सत्येंद्र जैन ने दिल्ली मॉडल पर भी बात की। Satyendar Jain ने कहा कि Uttarakhand assembly elections में आप की सरकार बनते ही पहाड़ों में मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे। उत्तराखंड के लोगों ने दिल्ली सरकार का काम देखा है। यही वजह है कि वो आप को एक मौका देने के लिए तैयार हैं। आम आदमी पार्टी का कोई मुकाबला नहीं है, क्योंकि जनता अपना मन बना चुकी है। हम यकीन दिलाते हैं कि हमारी सरकार बनते ही हम उत्तराखंड की जनता से किए सारे वादे पूरे करेंगे।