उत्तराखंड चुनाव से ठीक पहले BJP ने खेला बड़ा दांव, 6 बड़े नेता 6 साल के लिए निष्कासित

भाजपा ने Uttarakhand Assembly Elections से पहले चला बड़ा दांव, Rajkumar Thukral समय छह बड़े नेताओं को भाजपा से किया निष्कासित
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Assembly Elections : 6 Uttarakhand BJP leaders expelled for 6 years
Image: 6 Uttarakhand BJP leaders expelled for 6 years

देहरादून: Uttarakhand Assembly Elections में बस कुछ ही दिन बाकी हैं और भारतीय जनता पार्टी अब बाकी नेताओं पर कार्यवाही करने में जुट रखी है। जी हां, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी से बागी होकर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे नेताओं पर भाजपा हाईकमान ने बड़ी कार्यवाही की है और 6 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में अलग-अलग विधानसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पार्टी के बागी नेताओं को बीजेपी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों और बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे छह नेताओं को भाजपा ने आखिरकार टाटा बाय बाय बोल दिया है। इसमें बीजेपी के Rajkumar Thukral भी शामिल हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्यवाही हुई है। बता दें कि जिन नेताओं को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है उनमें कर्णप्रयाग के टीका प्रसाद मैखुरी, धनौल्टी के महावीर सिंह, डोईवाला के जितेंद्र नेगी, कोटद्वार के देवेंद्र चौहान, भीमताल के मनोज शाह और रुद्रपुर के राजकुमार ठुकराल शामिल हैं।

बता दें कि इन सभी नेताओं ने टिकट ना मिलने पर विरोधी स्वर ऊंचे कर दिए थे और भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया था जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने कार्यवाही करते हुए इनको बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी इस बार चुनावों को लेकर काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार भाजपा युवा नेता पुष्कर सिंह धामी के जरिए उत्तराखंड के युवाओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। ऐसे में भाजपा को पूर्ण विश्वास है कि युवा भाजपा का ही पक्ष लेंगे और एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता पर विराजमान करेंगे। आने वाले चुनाव बेहद रोमांचक इसलिए भी होंगे क्योंकि कांग्रेस पार्टी भी पूरे जोरों-शोरों से चुनावों की तैयारी कर रही है। अब देखना यह है कि इस बार Uttarakhand Assembly Elections में कौन सी पार्टी इस बार सरकार बनाती है।