उत्तराखंड में चुनाव से पहले BJP को लगा झटका, भारत निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस

पिछले दिनों पूर्व सीएम हरीश रावत की एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे खूब वायरल किया गया। इस हरकत से गुस्साए कांग्रेसी अपनी शिकायत लेकर सीधे चुनाव आयोग पहुंच गए थे।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Assembly Elections : Election Commission of India sent notice to Uttarakhand BJP
Image: Election Commission of India sent notice to Uttarakhand BJP

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा छाया हुआ है। बीजेपी ने इस मसले को चुनावी मुद्दा बनाते हुए हरीश रावत और कांग्रेस पर खूब हमला बोला। और तो और पिछले दिनों पूर्व सीएम हरीश रावत की एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे खूब वायरल किया गया। बीजेपी नेताओं की इस हरकत से गुस्साए कांग्रेसी अपनी शिकायत लेकर सीधे चुनाव आयोग पहुंच गए थे। चुनाव आयोग ने भी कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर संज्ञान लिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड बीजेपी को नोटिस भेजा है। नोटिस भेजने की कार्रवाई कांग्रेस की शिकायत के बाद की गई। नोटिस में गंभीर धाराओं का उल्लेख करते हुए, बीजेपी से इस मामले में जवाब दाखिल करने को कहा गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर फेसबुक व ट्विटर पर डालने पर कड़ा एतराज जताया है।

इस संबंध में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में उन्होंने कहा कि तीन फरवरी को बीजेपी नेता तेजेंद्र बग्गा ने अपने सोशल मीडिया के ट्विटर हैंडल और फेसबुक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत एवं अन्य नेताओं के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर न केवल आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है, बल्कि राज्य के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास किया है। कांग्रेसियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। अब चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बीजेपी से इस मामले में जवाब मांगा है।