Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में बस अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इसी बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स उत्तराखंड इलेक्शन वॉच की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई जिसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट द्वारा यह पता लगा है कि उत्तराखंड के 40% प्रत्याशी करोड़पति हैं। जी हां, बता दें कि राज्य में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने तय हुए हैं और इन चुनावों में कुल 632 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं जिनमें से 626 के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया है और इनमें से 252 प्रत्याशियों की संपत्ति 1 करोड़ से अधिक है। 2017 के चुनावों में 30% प्रत्याशी करोड़पति थे और 5 सालों के अंदर 10% बढ़ोतरी हुई है और अब 40% प्रत्याशी करोड़पति हैं और उनके पास एक करोड़ से भी अधिक संपति है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के प्रदेश संयोजक मनोज ध्यानी ने बताया कि इस रिपोर्ट में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की शैक्षणिक, आपराधिक और वित्तीय स्थिति का विश्लेषण किया गया है। अब बात करते हैं कि किस पार्टी में सबसे अधिक करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा करोड़पति भारतीय जनता पार्टी के अंदर हैं। यहां पर 70 में से 60 यानी कि 86% करोड़पति विधायक हैं। जबकि कांग्रेस में 70 में से 56 यानी कि 80% विधायक करोड़पति हैं। आम आदमी में 69 में से 31 यानी कि 45%, बीएसपी में 54 में से 18 यानी कि 30% और यूकेडी में 52 में से 12 जाने की 29% उम्मीदवार करोड़पति हैं। मुख्य दलों में कांग्रेस के 70 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 6.93 करोड़ रुपए है। वहीं भाजपा के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 6.56 करोड़पति है। आप पार्टी के 69 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 2.95 करोड़ है। यूकेडी के 52 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.79 करोड़ है और बीएसपी के 54 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.23 करोड़ है।