Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए आज अपना मेनिफेस्टो यानी कि दृष्टि पत्र जारी कर ही दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका विमोचन किया है और मेनिफेस्टो के अंदर भाजपा ने कई बड़े वादे भी किए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इसको उत्तराखंड का दृष्टि पत्र नाम दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा के घोषणापत्र को जारी किया है और इसमें फ्री सिलेंडर से लेकर सरकारी नौकरी तक कई बड़े वादे किए गए हैं। नितिन गडकरी ने बड़ा वादा करते हुए कहा है कि अगर उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनती है तो 50 हजार सरकारी नौकरियां दी जाएंगी और इसी के साथ में गरीब महिलाओं को साल में 3 सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने लंबा इंतजार करवाने के बाद आज अपना घोषणा पत्र जारी कर ही दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मेनिफेस्टो जारी किया और इस दौरान उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। चलिए आपको बताते हैं बीजेपी मेनिफेस्टो से संबंधित खास बातें। डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार अंतिम गांव के व्यक्ति तक दृष्टिपत्र तैयार करने के लिए सुझाव लिए गए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भाजपा ने खासकर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस किया है।
इसमें 50,000 सरकारी नौकरी देने का वादा किया और इसी के साथ 24,000 नौकरियां सत्ता में लौटते ही दी जाएंगी। प्रदेश के हर जिले में 3 सितारा होटलों का निर्माण किया जाएगा और इसी के साथ बेरोजगारों के लिए मुख्यमंत्री प्रशिक्षु योजना शुरू की जाएगी और इसके तहत बेरोजगार युवाओं को 1 साल तक 3000 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। यह केंद्र से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी। मेनिफेस्टो के अंदर पर्यावरण का भी ख्याल रखा गया है और उन्होंने कहा है कि पेड़ काटे नहीं जाएंगे बल्कि ट्रांसप्लांट किए जाएंगे और युवाओं को ट्री प्लांटेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसी के साथ असंगठित मजदूरों और गरीबों को ₹6000 तक की पेंशन और 5 लाख का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि लव जिहाद के कानून में संशोधन कर उसको और कठोर बनाया जाएगा और दोषियों को 10 साल की सजा का प्रावधान होगा। राज्य के सभी गांव को 4G और 5G मोबाइल नेटवर्क एवं हाई स्पीड ब्रॉडबैंड एवं फाइबर इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। हर एक जिले के अंदर एक अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में कन्वर्ट किया जाएगा और इसी के साथ उन्होंने भूमि पर अवैध कब्जा होने से संबंधित विषयों की जांच और समाधान के लिए हर जिले में एक अधिकार प्राप्त समिति का गठन करने की भी घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि केंद्र की नई शिक्षा नीति को शत-प्रतिशत लागू किया जाएगा और साहसिक टूरिज्म के लिए प्रमोशन बोर्ड बनाया जाएगा। हेल्थ सेक्टर में हर जिले में मेडिकल कॉलेज की तैयारी जारी है। गरीब महिलाओं को साल में 3 सिलेंडर फ्री मिलेंगे मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। महिला थानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उधमसिंहनगर और हरिद्वार में तीन नई सशस्त्र पुलिस बटालियन बनाई जाएगी। भाजपा ने दृष्टि पत्र बनाने के लिए डॉक्टररमेश पोखरियाल निशंक के अगुवाई में एक कमेटी बनाई थी। डॉक्टर निशंक ने बताया कि दृष्टि पत्र में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के सुझावों का शामिल किया गया है। लगभग 78 हजार लोगों से ये सुझाव लिए गए। डॉक्टर निशंक के अनुसार सभी वर्गों के मुद्दे को दृष्टि पत्र में शामिल किया गया है।