उत्तराखंडी स्वाभिमान, चार धाम चार काम..जानिए क्या है कांग्रेस का ये अभियान

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चार धाम चार काम उत्तराखंडी स्वाभिमान अभियान छेड़ा है। इस बारे में हम आपको पूरी डिटेल बता रहे हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Assembly Elections : Congress char dham char in Uttarakhand Assembly Elections
Image: Congress char dham char in Uttarakhand Assembly Elections

देहरादून: उत्तराखंड चुनाव में बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस ने चुनाव प्रचार और मेनिफेस्टो में ज्यादा ताकत झोंकी है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में एक खास बात का जिक्र किया है। यह बात है चार धाम चार काम। आखिर कांग्रेस का चार धाम चार काम का संकल्प क्या है? इस बारे में हम आपको संक्षिप्त जानकारी दे रहे हैं। कांग्रेस ने चुनाव अभियान को धार देते हुए चार धाम-चार काम, उत्तराखंडी स्वाभिमान कैंपेन की शुरुआत की है।
1-चार धाम चार काम उत्तराखंडी स्वाभिमान के तहत पहला काम उत्तराखंड के पांच लाख परिवारों को प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये देने का संकल्प है। ।
2- चार धाम चार काम उत्तराखंडी स्वाभिमान के तहत दूसरा काम गैस सिलिंडर के दाम 500 रुपये में स्थिर करने का संकल्प है। ।
3- चार धाम चार काम उत्तराखंडी स्वाभिमान अभियान के तहत तीसरा काम रोजगार का है। कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि सरकार बनते ही 4 लाख नए रोजगार सृजित किए जाएंगे। ।
4- चार धाम चार काम उत्तराखंडी स्वाभिमान अभियान के तहत चौथा संकल्प हर गांव, हर द्वार तक मेडिकल सुविधा और डॉक्टर उपलब्ध कराना है।।
सिर्फ इतना ही नहीं कांग्रेस ने जनता से 20 बड़े वादे भी किए हैं
Highlights of Congress Manifesto in Uttarakhand
1. 4 लाख लोगों को देंगे नौकरी
2. शिक्षा और स्वस्थ को मजबूत करेंगे
3. 500 रुपए में देंगे गैस सिलेंडर
4. उन 5 लाख लोगों को 40 हजार रूपए देंगे, जिनकी नौकरी कोविड की वजह से चली गई है
5. गैस की कीमत 500 से पार नहीं होगी
6. चार लाख युवाओं को 5 साल में रोजगार देंगे
7. पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, पर्यटन पुलिस फोर्स अलग से बनाई जाएगी
8. 40 फीसदी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी
9. पुलिस विभाग में पदों को तत्काल भरा जाएगा, इसमें 40 फीसदी पद महिलाओं को दिए जायेंगे
10. आशा वर्कर्स का मानदेय डेढ़ गुना बढ़ाया जाएगा
11. कोरोना की वजह से जो परिवार कमजोर हो गए , उन कमजोर परिवारों के लिए 40,000 की मदद सालाना दी जाएगी।
12. स्वास्थ्य को मजबूत किया जाएगा और ड्रोन की मदद से पहाड़ी इलाकों में दवाइयां पहुंचाई जाएंगी
13. सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी, इसके पश्चात चरणबद्ध तरीके से यह छूट बढ़ाई जायेगी
14. स्नातकोत्तर छात्रों को मिलेंगे 5 लाख रूपये के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
15. सरकारी नौकरी में लगी रोक को तत्काल हटाया जाएगा और वर्तमान में 57 हजार रिक्त पद है जिनको पहले साल में भरा जाएगा
16. राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जायेगा
17. अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा
18. प्रदेश में समुचित शिक्षा ढांचा विकसित करने के लिए शिक्षा बजट में वृद्धि की जाएगी।
19. शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि दोगुनी की जाएगी, साथ ही प्रत्येक शहीद परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
20. राज्य पुलिस कर्मियों को 4600 रूपये का ग्रेडपे दिया जाएगा।
कुल मिलाकर Uttarakhand Assembly Elections के बीच Congress Manifesto जारी हो गया है।