उत्तराखंड: वोट मांगने के लिए खतरनाक स्टंट, ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए नेता जी

ट्रांसफार्मर पर चढ़ा ये शख्स किसी मौसी से बसंती का हाथ नहीं, बल्कि लोगों से वोट मांग रहा है। देखिए वीडियो (वीडियो साभार-नेटवर्क 18)
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Rudrapur Aam Aadmi Party Nandlal Transformer: Aam Aadmi Party candidate Nandlal climbed the transformer in Rudrapur
Image: Aam Aadmi Party candidate Nandlal climbed the transformer in Rudrapur

रुद्रपुर: ये तस्वीर ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर की है। जहां ट्रांसफार्मर पर चढ़ा ये शख्स किसी मौसी से बसंती का हाथ नहीं, बल्कि लोगों से वोट मांग रहा है। इन महाशय का नाम है नंदलाल, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। आप खुद ही देख लें कि चुनावी मौसम में प्रत्याशियों को जनता को रिझाने के लिए कैसे-कैसे पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। आपने अभी तक लव मैटर्स या अन्य मांगों को लेकर लोगों को पोल व टंकी पर चढ़ते देखा होगा, लेकिन रुद्रपुर में तो आप प्रत्याशी वोट के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए। आप प्रत्याशी नंदलाल ने चुनावी मौसम में जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए अनूठा तरीका अपनाया। नेता जी 20 मिनट तक ट्रांसफार्मर पर चढ़े रहे और भाषणबाजी करते रहे। खंभे से ही पार्टी की योजनाएं बताते रहे। ये भी बताया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के लिए क्या-क्या घोषणाएं की हैं। घटना गुरुवार की है। रुद्रपुर से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नंदलाल चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। लगता है लोगों को उनकी बात समझ नहीं आ रही थी, इसीलिए वो लोगों का ध्यान खींचने के लिए पोल पर चढ़ गए और अपनी पार्टी के संकल्प और घोषणाएं गिनाने लगे। आगे देखिए वीडियो

नंदलाल का तरीका काम कर गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने नेता जी से नीचे उतर आने की मिन्नतें कीं, लेकिन नेता जी अपना भाषण पूरा करने के बाद ही नीचे उतरे। नंदलाल करीब 20 मिनट तक पोल पर चढ़े रहे। शुक्र है कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। आप प्रत्याशी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। देखिए वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: