Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में आज विधनसभा चुनाव हो रहे हैं। मगर चुनाव से ठीक पहले ही रुद्रप्रयाग विधानसभा चुनावों में माहौल गरमाया हुआ देखने को मिला। बीते शनिवार को यहां पर उत्तराखंड क्रांति दल से मैदान में उतर रहे प्रत्याशी मोहित डिमरी पर आत्मघाती हमले की खबर को ज्यादा समय नहीं हुआ था कि 1 दिन बाद बीते रविवार की देर रात को रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर से बवाल मच गया और माहौल गर्म हो गया। रविवार की देर रात को रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अनहोनी घटना सामने आई है। यहां पर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने प्रदीप थपलियाल पर भरोसा जताया है तो वहीं कांग्रेस से टिकट न मिलने पर नाराज होकर पूर्व कैबिनेट मंत्री Matbar Singh Kandari Rudraprayag से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। बीते रविवार को उनके ऊपर कुछ उपद्रवियों ने शराब के नशे में हमला कर दिया। जी हां, बता दें कि बीते रविवार की देर रात को पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी अपने कुछ साथियों के साथ सिद्धसौंण जखोली से गुजर रहे थे कि तभी कुछ उपद्रवियों ने शराब के नशे में उनके काफिले पर हमला कर दिया। हमला करने वालों में नरेंद्र सिंह पंवार, पुष्कर सिंह बिष्ट और वीरेंद्र सिंह बिष्ट सहित लगभग 8 से 10 लोगो के नाम बताए जा रहे हैं।
इन सभी उपद्रवियों ने शराब के नशे में मातबर सिंह कंडारी एवं उनके कार्यकर्ता कालीचरण रावत, पंकज बिष्ट के साथ खूब गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की भी की। केवल इतना ही नहीं उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनको कई अपशब्द भी कहे। हमलावरों ने कालीचरण, मनोज एवं पंकज को यह कहकर धमकाया कि अगर तुमने कांग्रेस पार्टी का प्रचार नहीं किया तो तुम्हारे साथ भी बुरा अंजाम होगा । इस पूरे मामले में निर्दलीय प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम ऐसे लोगों से नहीं डरते। इस तरह की घटनाएं उनको कदापि विचलित नहीं करती हैं। वे अपने वचन पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि वे रुद्रप्रयाग के विकास के लिए भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और अगर कांग्रेस ने उन पर भरोसा नहीं जताया है तो वह कांग्रेस से अलग लड़कर Rudraprayag के विकास के लिए चुनाव लड़ेंगे। Matbar Singh Kandari के साथ मौजूद लोगों ने बताया कि सभी हमलावर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं और प्रदीप थपलियाल के कहने पर ही उन्होंने हमारे साथ मारपीट और गाली-गलौच की है। इस मामले में अभी तक कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.