Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: चुनाव की गहमागहमी के बीच एक बड़ी खबर कीर्तिनगर क्षेत्र से आ रही है। यहां बीती देर रात देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के परिजनों पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में विधायक के भाई और दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर के बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस पूरी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ितों का कहना है कि उन पर हमला करने वाले लोग यूकेडी प्रत्याशी दिवाकर भट्ट के समर्थक थे। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। विधायक विनोद कंडारी के भतीजे आयुष कंडारी ने बताया कि वे 11 बजे रात अपने मलेथा स्थित आवास से श्रीनगर जा रहे थे। आगे पढ़िए
तभी 7 से 10 लोगों ने उन्हें चेकिंग के नाम पर रोक लिया। आयुष ने विरोध किया तो ये लोग उन्हें लाठी-डंडों से पीटने लगे। आयुष ने दिवाकर भट्ट समर्थित लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में विधायक विनोद कंडारी द्वारा कोतवाली कीर्तिनगर में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गयी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों अमरीश भट्ट, सतेंद्र भट्ट और कांति सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि बाकी आरोपियों की भी इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि ऐसी ही एक घटना रुद्रप्रयाग में भी सामने आई है। यहां विधानसभा चुनाव के ठीक एक दिन पहले रविवार देर रात निर्दलीय प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मातबर सिंह कंडारी ने हमला कराने का आरोप कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल पर लगाया है।