अभी अभी: उत्तराखंड में आज 285 लोग कोरोना पॉजिटिव, 7 लोगों की मौत

उत्तराखंड में आज 285 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही दुखद बात यह भी है कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand coronavirus report: Uttarakhand coronavirus report 15 february
Image: Uttarakhand coronavirus report 15 february

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 285 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही दुखद बात यह भी है कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस की वजह से 7 लोगों की मौत हुई है। है इस वक्त उत्तराखंड में 5217 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे की बात करें तो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 34, बागेश्वर जिले से छह, चमोली जिले से 50, चंपावत जिले से आठ, देहरादून जिले से 86, हरिद्वार जिले से 22, नैनीताल जिले से 18, पौड़ी गढ़वाल से 9, पिथौरागढ़ जिले से 7, रुद्रप्रयाग जिले से 5, टिहरी गढ़वाल से 13, उधम सिंह नगर से 21 और उत्तरकाशी से 6 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से उत्तराखंड में सात लोगों की मौत हुई है, ये सभी मौत देहरादून में हुई है। हमारी आप से अपील है कि सावधान रहें सुरक्षित रहें।