Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव संपन्न हो गए हैं। सभी पार्टियों के दिलों की धड़कन बढ़ गई हैं। आखिर उत्तराखंड में जनता इस बार किसको सत्ता में लाएगी, लगातार सिर्फ यही सवाल इस समय सियासी गलियारों में गूंज रहा है। परिणाम से पहले ही राजनीतिक दल गठजोड़ में लग गए हैं। बात करें भाजपा की तो सीएम धामी इस बार भाजपा से मुख्यमंत्री चेहरा हैं। चुनाव परिणाम आने से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी भी अपने पार्टी के सबसे अनुभवी नेता से मुलाकात करने पहुंचे। हम बात कर रहे हैं, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के अहम सदस्य मुख्यमंत्री Trivendra Singh Rawat की। जी हां, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते रविवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ मुलाकात की। बता दें कि एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को अपने बड़े और अनुभवी नेता रावत जी की याद आई है। दरअसल त्रिवेंद्र रावत उत्तराखंड की राजनीति का एक बड़ा नाम हैं मगर अचंभे की बात यह है कि भाजपा ने इस बार पूरे चुनावों के दौरान उन को दरकिनार करके रखा। काफी हद तक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को साइड लाइन रखा गया, लेकिन आज एक बार फिर से जब चुनाव के नतीजे आने हैं तो भाजपा को अपने बड़े और अनुभवी नेता की याद आई है।
कल शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात की और धामी देर तक उनके आवास पर रहे। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी ने कई विषयों पर गंभीर चर्चा की। 10 मार्च को चुनाव के परिणाम आने हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार का गठन होना है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर सीएम धामी अभी से पार्टी नेताओं को साधने में जुट गए हैं और इसी कड़ी में उन्होंने बीते रविवार को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड की राजनीति और भाजपा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बीते रविवार को वे त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर पहुंचे और दोनों नेताओं ने भाजपा के पास मौजूद विकल्पों के ऊपर गहन चर्चा की। बता दें कि इस बार उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के अंदर भाजपा के खिलाफ ही माहौल बन रहा है। मतदान के बाद से ही उत्तराखंड भाजपा में आपसी कलह देखने को मिल रही है। चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशियों के आए दिन अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि सीएम धामी पूर्व मुख्यमंत्री Trivendra Singh Rawat के आवास पर इन्हीं सब मुद्दों के ऊपर चर्चा करने पहुंचे।